Breaking News

SHRI KHETESHWAR JAYANTI 2013


राजपुरोहित समाज के आराध्य देव ब्रह्मऋषि संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर(खेतारामजी) महाराज 101 वीं जयंती पर जोधपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई! इस भव्य शोभायात्रा में समाज बंधुओं और अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया! शोभायात्रा का समापन समाज बंधुओं के सामूहिक प्रसादी ग्रहण के साथ हुआ!
                              














राजपुरोहित समाज ने शुक्रवार को श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती पर 12 वीं रोड़ चौराहे स्थित खेतेश्वर मार्ग से सुबह 11:15 बजे रैली निकाली! यह रैली सरदारपुरा, 5वीं रोड  फिर रैली शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट पहुंची! यहां से प्राचीन शहर में प्रवेश किया! सिरे बाजार होते हुए यह दोपहर बाद यह रैली रेलवे स्टेशन से सरदारपुरा स्थित समाज के छात्रावास पर पहुंचकर संपन्न हुई।


संत खेतेश्वर की जयंती पर निकली शोभा यात्रा जोधपुर। संत खेतेश्वर ऐसे संत थे, जिन्होंने हिंसा का विरोध किया। राजपुरोहित समाज को एकजुटता में बांधा। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए पहल की। सोमवार को उनकी 101वीं जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा में शहर का इन्हीं रूपों से साक्षात्कार हुआ। बाल्यावस्था में दिए गए संदेशों, शादी के वक्त ब्रह्मचर्य के लिए युवती को बहन बनाना। बकरे की बलि को रुकवाना। ट्रेन रुकवाकर संत महिमा बताना यह सब झांकियों में था। इस यात्रा की अगुवाई ब्रह्मचर्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के पीठाधिपति संत तुलछाराम महाराज ने की। शोभायात्रा12वीं रोड से प्रारंभ हुई।जालोरीगेट होते हुए खाड़ाफलसा, आडा बाजार एवं त्रिपोलिया चौराहे से नई सड़क, सोजतीगेट होते हुए 




पचरंगी साफे से अटा शहर

सहरिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा
शोभायात्रा के मार्ग में कई जगह बारां जिले से आई सहरिया नृतकों की टोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। एक ओर पंजाबी ढोल पर नाचते लोग दूसरी और रंगों से सरोबार सहरियां कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का लोगों ने खूब आनंद लिया।


 
सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उम्मेंद सिंह राजपुरोहित मेघालासिया ने बताया की :- शोभायात्रा में खेतेश्वर महाराज की सवारी के साथ ही कारों एवं ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान श्री राम, श्री हनुमान, लोक देवता श्री बाबा रामदेव, श्री शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण , श्री गणेश,मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र थी! शोभायात्रा में वतन के लिए प्राण निछावर करने वाले शहीद भगतसिंह,राजगुरु व चंद्रशेखर आजाद की फांसी वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही थी!

खेतेश्वर जयंती पर निकली शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया।इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ कीओर से स्वागत किया गया। इसमें महिला अध्यक्ष रमा ओझा, इंद्रा राजपुरोहित, मंजू कल्ला, प्रेमलता गौड़, महासभा के जिलाध्यक्ष कमल जोशी,पवन आसोपा व जगतनारायण जोशी सहित अनेक लोग शामिल हुए। मार्ग में मुस्लिम समुदायके लोगों ने भी स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।



यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका बालूसिंह एच  राजपुरोहित